{"_id":"579124cc4f1c1b3e12c4ba20","slug":"amount-of-the-bike-flew-uchcke-dickey","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की डिकी से उचक्के ने उड़ाई रकम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की डिकी से उचक्के ने उड़ाई रकम
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Fri, 22 Jul 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा के सोनबरसा बाजार में बृहस्पतिवार की दोपहर उचक्कों ने शिक्षक के बाइक की डिकी तोड़कर 40 हजार रुपये और दस्तावेज उड़ा दिए। जानकारी होने पर उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार जगदीशपुर गांव के रहने वाले विनोद वर्मा पिपराइच के पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरसैनी में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे एसबीआई की सोनबरसा शाखा से 40 हजार रुपये निकालने के बाद बाइक की डिकी में रखकर घर आने के लिए निकले थे। चौराहे पर ही सामान लेने के लिए रुके और सड़क किनारे बाइक खड़ी कर सामान लेने दुकान पर चले गए। 20 मिनट बाद लौटे तो डिकी टूटी थी।
चेक करने पर झोले में रखे गए 40 हजार रुपये, बैंक का पासबुक और अन्य कागजात गायब थे। मामले की जानकारी विनोद ने फोन से पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन की तथा बैंक की शाखा में सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। एसओ सदानंद सिंह ने बताया कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश करेंगे।