फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Alleged for counselling in MBBS stealing data from facebook

फेसबुक से रिकॉर्ड चुराकर एमबीबीएस में कराई काउंसिलिंग

Sat, 27 Aug 2016 08:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sat, 27 Aug 2016 08:51 PM IST
विज्ञापन
Alleged for counselling in MBBS stealing data from facebook
facebook - फोटो : getty images
फेसबुक से छात्र का रिकॉर्ड चुराकर जालसाज ने एमबीबीएस की काउंसिलिंग में रजिस्ट्रेशन करा लिया। जानकारी होने पर छात्र ने शाहपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


शाहपुर, जंगल तुलसीराम में हनुमान मंदिर के पास रहने वाला गौतम एमबीबीएस कोर्स के लिए नीट में शामिल हुआ था। एआईआर (आल इंडिया रैंकिंग) 1352वीं है। अपने रिजल्ट का डिटेल फेसबुक पर गौतम ने एआईपीएमटी डिस्कशन ग्रुप में शेयर कर दिया था। 22 अगस्त 2016 से एमबीबीएस के लिए काउंसिलिंग शुरू हुई। गौतम ने रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया तो पता चला कि उसके कोड पर पहले से ही रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
विज्ञापन


मामले की शिकायत गौतम ने एमसीआई से करने के साथ ही शाहपुर थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फेसबुक से डाटा चुराकर रजिस्ट्रेशन कराने का केस दर्ज कराया। सीओ कैंट अभय मिश्रा ने बताया कि जल्द ही जालसाज को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed