फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   after unnao and agra now young girl murdered in mahrajganj area district gorakhpur

उन्नाव, आगरा के बाद अब गोरखपुर मंडल से बड़ी खबर, युवती को मारकर खेत में फेंका

Fri, 06 Dec 2019 11:17 AM IST
विजय जैन संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Published by: विजय जैन Updated Fri, 06 Dec 2019 11:17 AM IST
विज्ञापन
after unnao and agra now young girl murdered in mahrajganj area district gorakhpur
महाजरंगज के घुघली थानाक्षेत्र में खेत में युवती के शव मिलने के बाद एकत्रित गांव वाले - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव आगरा के बाद अब गोरखपुर मंडल से बड़ी खबर है। महाराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के गांव बारीगाव के टोला पकडीहवा में बृहस्पतिवार दोपहर प्राथमिक विद्यालय से सटे गन्ने के खेत में युवती का शव मिला है। युवती के सिर पर मिले निशान से स्पष्ट है कि युवती को मारकर यहां फेंका गया। हत्या भी बेहद निर्मम तरीके से की गई है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लिया। युवती के सिर पर कई जगह धारदार हथियार के निशान मिले। युवती के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी के हत्यारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


बारीगांव के टोला पकडीहवा निवासी युवती बृहस्पतिवार सुबह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। काफी देर तक वापस घर नहीं लौटी तो परिजनों ने गांव में उसके जानने वालों के घर जाकर पूछताछ की। टोले मुहल्ले में काफी देर खोज करने के बाद परिजन निराश घर बैठे थे और पुलिस में गुमसूदगी की सूचना देने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने के खेत में युवती का खून से लथपथ शव

after unnao and agra now young girl murdered in mahrajganj area district gorakhpur
महाजरंगज के घुघली थानाक्षेत्र में खेत में युवती के शव मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच प्रथमिक स्कूल के बच्चों ने विद्यालय परिसर से सटे गन्ने के खेत में युवती का खून से लथपथ शव देखा।

बच्चों ने इसकी जानकारी शिक्षकों व आस पास के ग्रामीण वालों को दी। ग्रामीणों ने फौरन शव के बारे में गांव के प्रधान के बताया। प्रधान ने मौके पर पहुंच मृत युवती की पहचान की और मामले की जानकारी परिजनों के साथ पुलिस को दी। घटना की जानकारी होने पर परिजन चीखने चिल्लाने लगे।

उपनिरीक्षक मोहम्मद सुफियान ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की सटीक जानकारी हो सकेगी। युवती के सिर पर धारधार हथियार के निशान मिले हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed