फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   after stolen rupees driver informed

रुपये चुराकर ड्राइवर ने दी थी लूट की सूचना 

Fri, 20 May 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 20 May 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
after stolen rupees driver informed
चोरी - फोटो : अमर उजाला
व्यापारी के 1.20 लाख रुपये चुराने के बाद ड्राइवर ने लूट की झूठी सूचना दी थी। सहजनवां पुलिस ने पूछताछ के बाद बृहस्पतिवार की देर रात ही सच्चाई का पता लगा लिया। संतकबीरनगर का रहने वाला ड्राइवर खजनी के व्यापारी की गाड़ी चलाता था।
विज्ञापन


शुक्रवार की दोपहर पुलिस लाइंस में एसपी (ग्रामीण) ने बताया कि खजनी, खूटभार के रहने वाले व्यापारी नेबूलाल जायसवाल की कस्बे में हार्डवेयर की दुकान है। संतकबीरनगर, धनघटा के सिसवा का रहने वाला राजन यादव उनकी दुकान की गाड़ी चलाता था। सोमवार को नेबूलाल बेटे आकाश के साथ सामान लेने धर्मशाला बाजार आए थे। खरीदारी करने के बाद आकाश ने सामान ले जाने के लिए शाम सात बजे राजन को पिकअप लेकर बुलाया।
विज्ञापन


व्यापारी के घर से 1.20 लाख रुपये लेकर वह शहर आ रहा था। शाम 7:30 बजे उसने आकाश को बताया कि सहजनवां के साथीपार में बाइक सवार बदमाशों ने उससे रुपये लूट लिए हैं। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राजन की तहरीर पर लूट का मुकदमा दर्ज किया था। छानबीन में मामला संदिग्ध होने पर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई तो सच्चाई का पता चल गया। घटनास्थल के पास खेत में राजन का मोबाइल भी मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में उसने बताया कि टाटा मैजिक गाड़ी खरीदने के लिए उसने रुपये चोरी करके लूट की योजना बनाई थी। ड्राइवर की निशानदेही पर 1.20 लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। राजन पर जालसाजी कर रुपये हड़पने का केस दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed