{"_id":"f01d3131379e61359d935fb28403725b","slug":"a-women-shot-out-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला दुकानदार को बदमाशों ने मारी गोली
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंगहा के नई बाजार में मंगलवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने दुकान के पास खड़ी महिला को गोली मार दी। हाथ और गले में छर्रा लगने से घायल हुई महिला को पुलिस ने गांववालों की मदद से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टर ने उसकी हालत खतरे से बाहर बताई है। पीड़ित ने हमलावरों के बारे में जानकारी होने से इन्कार कर रही है।
ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के अनुसार जंगल रसूलपुर नंबर दो के नौका टोला निवासी रमेश मौर्य बंगलुरू में रहकर मजदूरी करते हैं। घर पर बच्चों के साथ रहने वाली उनकी पत्नी गायत्री दरवाजे पर गुमटी रख किराना का सामान बेचती है। मंगलवार की शात सात बजे गायत्री दुकान के पास खड़ी थी। हेलमेट लगाकर बाइक से नई बाजार की तरफ से आए दो युवकों ने करीब आने के बाद तमंचे से फायरिंग कर दी। दाहिने हाथ और गले में छर्रा लगने से गायत्री घायल हो गईं। वारदात के बाद बदमाश चौरीचौरा की तरफ भाग निकले।
मौके पर पहुंचे नई बाजार चौकी प्रभारी गुलाब यादव को गायत्री ने बताया कि सोमवार की रात आठ बजे दुकान बंद होने के बाद दो युवक सिगरेट लेने पहुंचे थे। दुकान खोलकर सिगरेट देने की जिद कर रहे थे, मना करने पर पट्टीदार की भैंस खोलकर ले जा रहे थे। शोर मचाने पर भाग निकले। आशंका है कि उन्होंने ही जानलेवा हमला किया है। झंगहा पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।