{"_id":"c88e366cfc308d552e0081ad9c55e131","slug":"a-women-dies-in-road-accident-student-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला की मौत, छात्र गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में महिला की मौत, छात्र गंभीर
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा के फुलवरिया में रविवार की दोपहर बाइक से गिरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उनके पति उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उधर, खोराबार के गोबरहिया में टेंपो की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र घायल हो गए। आक्रोशित भीड़ ने टेंपो में तोड़फोड़ कर दी।
चौरीचौरा प्रतिनिधि के अनुसार देवरिया, रुद्रपुर के ज्ञान नारायण पांडेय पत्नी सुनीता (45) के साथ रविवार की दोपहर बाइक से शादी समारोह में शामिल होने गोरखपुर आ रहे थे। शाम करीब साढ़े पांच बजे वह चौरीचौरा के फुलवरिया मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। सिर में गंभीर चोट लगने से सुनीता अचेत हो र्गइं। ज्ञान नारायण पत्नी को लेकर सीएचसी चौरीचौरा पहुंचे जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार माड़ापार गांव का रहने वाला किशन सिंह (20) रविवार की शाम साइकिल से कुसम्ही चौराहे पर स्थित साइबर कैफे जा रहा था। साथ में गांव का सुनील भी था। गोबरहिया मोड़ के पास सामने से आ रही टेंपो ने साइकिल में टक्कर मार दी। टेंपो के पहिया में फंसने से किशन गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जुटी भीड़ ने घायल छात्र को बाहर निकालने के साथ ही टेंपो में तोड़फोड़ करने के बाद पलट दिया। मौके पर पहुंचे जगदीशपुर चौकी प्रभारी ने लोगों को समझाकर शांत कराया।