{"_id":"57587dd04f1c1b1f349c578f","slug":"a-theif-are-arrested-run-away-from-nainital","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में चोरी कर भागा युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नैनीताल में चोरी कर भागा युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 09 Jun 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल पुलिस ने चोरी के आरोप में शहर से एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसने नैनीताल में अपने मालिक का पांच लाख रुपये चुराया था। रुपये की बरामदगी भी हो गई है। रुपये एक व्यापारी को दिए गए थे। पुलिस व्यापारी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
गोला प्रतिनिधि के मुताबिक मुंबई की रहने वाली अनीता देवी का नैनीताल के भीमताल थाना क्षेत्र में फार्म हाउस है। वह गर्मी की छुट्टी अपने नौकर के साथ आई थीं। चिलुआताल थाना क्षेत्र के तरंगचक निवासी घनश्याम तिवारी उनके घर में काम करता था। छुट्टी मनाने के लिए आई अनीता के साथ घनश्याम भी आया था।
चार मई को मौका पाकर वह बैग में रखे पांच लाख रुपये लेकर फरार हो गया। रुपये और नौकर दोनों को गायब देख अनीता ने भीमताल थाने में सूचना दी। इसके बाद नैनीताल से एसआई पन्नीलाल टम्टा, सिपाही राजेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार गोरखपुर पहुंचे। यहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से उसे गिरफ्तार कर जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि रुपये उसने गोला के एक व्यापारी के घर में रखे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने गोला के व्यापारी के घर छापा मारकर रुपये बरामद कर लिए। व्यापारी से भी पूछताछ की जा रही है।