{"_id":"575333884f1c1b2a46108d28","slug":"a-girl-are-raped-by-her-relatives","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदबुद्धि किशोरी से रिश्तेदार ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंदबुद्धि किशोरी से रिश्तेदार ने किया रेप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 05 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलुआताल क्षेत्र में शुक्रवार की रात शादी समारोह में आए रिश्तेदार ने मंदबुद्धि किशोरी के साथ रेप किया। शोर मचाने पर पहुंचे परिवार के लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिता की तहरीर पर एसओ ने मुकदमा दर्ज किया है।
चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गांव में शुक्रवार को लड़की की शादी थी। समारोह में शामिल होने के लिए संतकबीरनगर, मेंहदावल के बरईपुर का रहने वाला रिश्तेदार जालंधर (25) भी आया था। रात 10 बजे परिवार के लोग शादी के कार्यक्रम में व्यस्त हो गए। आरोप है कि जालंधर ने रिश्तेदार के पट्टीदार की मंदबुद्धि 12 वर्षीय बेटी को कमरे में अकेला पाकर उसके साथ रेप किया। शोर मचाने पर मुंह दबाकर चुप कराने लगा।
आवाज सुनकर पहुंचे परिवार के लोगों ने आरोपी को पकड़कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे एसओ चिलुआताल ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार की सुबह किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जालंधर के खिलाफ छेड़छाड़, रेप और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।