{"_id":"578e4abd4f1c1b1d7fc4b654","slug":"a-doctor-has-been-beaten-by-his-in-laws-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की विदाई कराने आए डॉक्टर की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की विदाई कराने आए डॉक्टर की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Tue, 19 Jul 2016 09:13 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलुआताल में पत्नी की विदाई कराने आए डॉक्टर की ससुराल के लोगों ने पिटाई कर दी। थाने पहुंचकर उन्होंने पत्नी, सास, ससुर और साले के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। बाद में थाने पहुंची डॉक्टर की पत्नी ने भी दहेज के लिए उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए डॉक्टर समेत चार लोगों पर केस दर्ज कराया। पुलिस छानबीन कर रही है।
गाजियाबाद, सहिदाबाद निवासी डॉ. इंतेजार अहमद की चिलुआताल के एफसीआई कॉलोनी में ससुराल है। उनकी पत्नी फातमा जैदी रूही कैंपियरगंज के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनका तीन साल का बेटा है। मायके में रहकर रूही नौकरी करती हैं। तीन दिन पहले डॉ. इंतेजार अपनी तीन बहनें बेबी, नाज और छोटी को लेकर ससुराल पहुंचे और पत्नी पर ससुराल चलने का दबाव बनाने लगे। पत्नी ने ससुराल जाने पर नौकरी छूट जाने की बात कही तो पति नौकरी छोड़ने को कहने लगे। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया।
मामला बढ़ने पर रूही ने घरवालों के साथ मिलकर पति और उसकी तीन बहनों की पिटाई कर दी। इसके बाद उन्होंने चिलुआताल थाने पहुंचकर पत्नी फातमा रूही जैदी, ससुर हसन मुज्तबा जैदी, साले गुलाम मुज्तबा और सास के खिलाफ मारपीट और धमकी देने का केस दर्ज कराया। इसके बाद फातिमा रूही जैदी ने पति के साथ ही उनकी तीनों बहनों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और मारपीट का केस दर्ज कराया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।