फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   A boy tear girl's cloth

छेड़छाड़ का विरोध किया तो शोहदे ने कपड़े फाड़े

Wed, 27 Jan 2016 10:35 PM IST
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 27 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खेत की तरफ निकली किशोरी के साथ गांव के युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर उसके कपडे़ फाड़ दिए। पीड़िता के शोर मचाने पर वह भाग गया। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


चिलुआताल प्रतिनिधि के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी मंगलवार की शाम छह बजे खेत की तरफ निकली थी। रास्ते में मिले गांव के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। सुनसान स्थान पर तरफ खींचकर ले जाने का प्रयास भी किया। विरोध करने पर उसने कपड़े फाड़ दिए। किशोरी के शोर मचाने पर गांव के लोग खेत की तरफ दौड़े तो युवक फरार हो गया। पीड़िता ने घर पहुचकर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन वह नहीं मिला। बुधवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़छाड़ करने वाले युवक वीरू के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया। एसओ रामपाल यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश चल रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed