फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   a boy rape to girl first saying to marry, later denied

शादी का झांसा देकर किया रेप, पंचायत में मुकरा

Mon, 06 Jun 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 06 Jun 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
a boy rape to girl first saying to marry, later denied
रेप
शादी का झांसा देकर ननिहाल में रहने वाली किशोरी को युवक ने तीन दिन पहले अगवा कर लिया। पुलिस के दबाव देने पर दोनों घर लौट आए। गांव के लोगों ने दोनों के शादी करने का प्रस्ताव रख रविवार को बेलीपार थाने में पंचायत बुलाई जहां युवक ने प्रस्ताव को खारिज कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। किशोरी ने अगवा करके रेप करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बेलीपार प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी के मां की बचपन में ही मौत हो गई। वह अपने नानी के पास रहती है। गांव के एक युवक से उसकी जान पहचान थी। शादी का झांसा देकर तीन दिन पहले किशोरी को अगवा कर अपने साथ लेकर चला गया। किशोरी की नानी ने बेलीपार थाने में आकर मामले की जानकारी दी। पुलिस के दबाव बनाने पर दोनो लौट आए।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने दोनों की शादी करने का प्रस्ताव रख रविवार की सुबह बेलीपार थाने में पंचायत बुलाई थी। किशोरी के साथ ही युवक का परिवार पंचायत में पहुंचा था। बातचीत के दौरान युवक ने प्रेमिका के साथ शादी करने से इंकार कर दिया जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। किशोरी ने अगवा करके रेप करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed