फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चोरी हुए अनाज के सा थ तीन गिरफ्तार

चोरी हुए अनाज के सा थ तीन गिरफ्तार

Mon, 26 Nov 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
चोरी हुए अनाज के सा थ तीन गिरफ्तार
चोरी के अनाज के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

गीडा स्थित एफसीआई गोदाम के पास से ट्रक से चोरी हुआ था अनाज
28 बोरी गेहूं और 11 बोरी अरहर की दाल बरामद, दो वाहन कब्जे में
अमर उजाला ब्यूरो
सहजनवां (गोरखपुर)। चोरी के अनाज के साथ तीन आरोपियों को सहजनवां पुलिस ने रविवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। इस समय आरोपी अनाज बेचने के लिए खलीलाबाद जा रहे थे। पुलिस ने दो वाहनों पर लदा 28 बोरी गेहूं और 11 बोरी अरहर की दाल बरामद की।

सीओ कैंपियरगंज रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि 24 नवंबर को गीडा के एफसीआई गोदाम के पास से ट्रक से चोरी गए अनाज की घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस टीम लगी थी। इसी दौरान थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह को अनाज बेचने के लिए खलीलाबाद ले जाने की सूचना मिली। पुलिस ने जब घेरेबंदी की तो एक लोडर वाहन और एक कार आती दिखी। दोनों वाहनों को रोककर जब चेक किया गया तो उसमें चोरी किया हुआ अनाज लदा मिला। इसके बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में बोक्टा निवासी अनिल साहनी, कमलेश साहनी और नागेंद्र साहनी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed