फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप

जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप

Thu, 13 Sep 2018 02:05 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Thu, 13 Sep 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप
गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बच्चे का इलाज कराने आई महिला और बच्चों को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि इलाज के लिए कहने पर डॉक्टर भड़क गए और हमलावर हो गए। उन्होंने गुलरिहा थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घटना बुधवार को बाल रोग विभाग के ओपीडी में हुई। देवरिया की रहने वाली सरोज देवी अपने दस साल के पुत्र अमन और छह साल के बेटे भोला को लेकर ओपीडी में इलाज कराने आई थीं। दोनों बच्चों को लंबे समय से बुखार आ रहा था। एक सितंबर को भी ओपीडी में दिखाया गया था। बुधवार को दोबारा तबीयत खराब होने पर वह आई थीं। आरोप है कि जूनियर डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। इलाज के लिए कहने पर वह गाली देने लगे और फिर थप्पड़ मार दिया। डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को भी पीटा। विवाद बढ़ता देख सीनियर डॉक्टर ने हस्तक्षेप किया और फिर दोनों बच्चों का इलाज किया।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के बेटे से लूट लिए रुपये

चिलुआताल निवासी एक पुलिसकर्मी अपने पुत्र विवेक का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज गए थे। उनका आरोप है कि दो बाइक सवार छह जूनियर डॉक्टरों ने कैंपस में स्थित शिक्षक आवास के पास उनके साथ मारपीट की और दस हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिसकर्मी के पुत्र विवेक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जरूरी सामान खरीदने जा रहा था। पूर्व प्राचार्य के आवास के पास दो बाइक पर सवार छह डॉक्टरों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। उसके बाइक लहराकर चलाने पर नसीहत देने से डॉक्टर नाराज हो गए और पिटाई कर जेब में रखे दस हजार रुपये ले लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओपीडी में भीड़ होने से डॉक्टर सभी को नंबर से देख रहे थे। महिला लाइन तोड़कर डॉक्टर को दिखाना चाहती थी। इस पर उन्हें लाइन में रहने को कहा गया था। मारपीट का आरोप पूरी तरह से गलत है।
- डॉ. गणेश कुमार, प्राचार्य, मेडिकल कालेज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed