{"_id":"5b85a07742c7924650409b2f","slug":"91535484023-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृद्धाश्रम में बलात्कार की पुष्टि नहीं, प्रबंधक को छोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वृद्धाश्रम में बलात्कार की पुष्टि नहीं, प्रबंधक को छोड़ा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 29 Aug 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
Nirbhaya Rape Case
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके में स्थित वृद्धाश्रम में किशोरी से बलात्कार की घटना फर्जी पाई गई। अब तक की जांच में किशोरी से बलात्कार की पुष्टि न होने पर प्रबंधक को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया। पुलिस ने केस को खत्म करने की तैयारी भी कर ली है।
चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहरीपुर तरहवा स्थित वृद्धाश्रम में रसोइए का काम करने वाली किशोरी ने 23 अगस्त को प्रबंधक के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने बलात्कार और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर प्रबंधक को पकड़ा था। वृद्धाश्रम के सीसीटीवी फुटेज, रिकॉर्ड रजिस्टर और आसपास के लोगों के बयान के आधार पर घटना को फर्जी पाया। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल भी कराया था लेकिन उस पर खुलकर कुछ भी नहीं बोल रही है। हालांकि पुलिस यह कह रही है कि जांच चल रही है। यदि कोई तथ्य सामने आएगा तो उस आधार पर प्रबंधक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। एसपी नार्थ रोहित सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में घटना फर्जी मिली है। जांच के आधार पर केस को खत्म किया जाएगा।