फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बुजुर्ग झुलसा, हल्ला एसिड अटैक का

बुजुर्ग झुलसा, हल्ला एसिड अटैक का

Sun, 28 Jan 2018 07:58 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 28 Jan 2018 07:58 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग झुलसा, हल्ला एसिड अटैक का
झुलसा - फोटो : demo pic
गुलरिहा इलाके के मीरापुर गांव में छोटेलाल निषाद (60) शनिवार की रात नौ बजे संदिग्ध हाल में झुलस गए। बेटे ने एसिड फेंके जाने की सूचना दी। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। आनन-फानन में पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए और घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने रात में ही एसिड से जलाने की धारा में केस दर्ज कर लिया। रविवार को जांच के बाद एसिड से जलने की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज केस के आधार पर जांच कर रही है।
विज्ञापन


मीरापुर निवासी छोटेलाल चाय की दुकान चलाते हैं। शनिवार की रात अचानक उनकी पीठ जल गई। बेटे ने एसिड से जलने की बात कही। उसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पीड़ित को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया और केस भी दर्ज कर लिया। रविवार की सुबह जब पुलिस ने मेडिकल कराया तो एसिड, केरोसिन या फिर किसी भी तरल पदार्थ से जलने की पुष्टि नहीं हुई। उसके बाद पुलिस ने नए सिरे से जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि वृद्ध तीन-चार कपड़े पहने थे। हो सकता है कि अलाव सेंकने के दौरान ही कपड़ों में आग पकड़ ली हो, जिससे वह वह झुलस गए।
विज्ञापन


छोटेलाल ने एसिड फेंके जाने की सूचना दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच के लिए भेजा तो एसिड या तरल पदार्थ फेंके जाने की पुष्टि नहीं हुई। न ही मौके पर या आसपास एसिड का अवशेष या बोतल मिला। कपड़े से भी गंध नहीं आ रही थी। छोटेलाल के कपड़े पुलिस ने जांच के लिए भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed