फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ट्रांसफार्मर से बिजली ठीक करने के दौरान युवक झुलसा

ट्रांसफार्मर की लाइन सही करते करंट की चपेट मे आया लाइनमैन, झुलसा

Fri, 22 Dec 2017 08:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 22 Dec 2017 08:09 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से बिजली ठीक करने के दौरान युवक झुलसा
बिजली - फोटो : FILE PHOTO
कौड़ीराम-गजपुर रोड पर मिश्रौली गांव के पास पोल पर चढ़कर ट्रांसफार्मर से बिजली ठीक करने के दौरान युवक करंट की चपेट आने से झुलस गया। नीचे खड़े ग्रामीणों ने बांस से खींचकर उसे हाई वोल्टेज तार से दूर किया। गंभीर हालत में उसे कौड़ीराम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


झंगहा के डीहघाट निवासी गंगा प्रसाद (30) की गगहा के पांडेयपार में मकान है। वह बिजली बनाने का काम करता है। शुक्रवार सुबह नौ बजे मिश्रौली में बिजली खराब होने की सूचना पर गंगा प्रसाद पहुंचे। इस दौरान सप्लाई कटी हुई थी। ट्रांसफार्मर के पोल पर चढ़कर गंगा ने काम शुरू ही किया था कि अचानक बिजली आ गई और वह गंभीर रुप से झुलस गया। किसी तरह उसे नीचे उतारा गया। कौड़ीराम के अवर अभियंता ऋतु रंजन यादव ने कहा कि प्राइवेट लाइनमैन शट डाउन नहीं ले सकता है, गंगा संविदा कर्मचारी भी नहीं था। मामले की जांच कराई जा रही है। प्रारंभिक जांच में विभागीय लापरवाही सामने नहीं आ रही है।
विज्ञापन


प्राइवेट मिस्त्री को बुलाकर मिल मालिक 11 हजार केवी की लाइन ठीक करा रहे थे। इस दौरान करंट की चपेट में आने से झुलस गया। इसकी सूचना बिजली विभाग को भी नहीं दी गई थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मदन कुमार, एसडीओ कौड़ीराम विद्युत उपकेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed