{"_id":"59eca48e4f1c1bd9538b8929","slug":"91508680846-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो लुटेरे गिरफ्तार, जेल भेजे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो लुटेरे गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Updated Sun, 22 Oct 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खोराबार। भगत चौराहे के पास से खोराबार पुलिस ने पांच दिन पहले हुई लूट की घटना में शामिल दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। तलाशी में उनके पास से लूट का माल भी बरामद हुआ है।
खोराबार इंस्पेक्टर गिरजेश तिवारी ने बताया 17 अक्टूबर की रात आठ बजे भगत चौराहा निवासी दिलीप पुत्र जवाहर से ऑक्सफोर्ड स्कूल के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर नगदी, मोबाइल और पर्स लूट लिया था। दिलीप ने पुलिस को दो लुटेरों को हुलिया भी बताया था। उसी आधार पर पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रविवार दोपहर भगत चौराहे के पास घेराबंदी कर दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान रामपुर निवासी आकाश सिंह, कजाकरपुर निवासी बलराम निषाद के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उनके पास से पीड़ित का ड्राइविंग लाइसेंस, कागजात, पांच सौ रुपये नगद, मोबाइल फोन बरामद हो गया। पूछताछ में दोनों ने घटना कबूल की। दोनों लुटेरों को पुलिस ने जेल भेज दिया है और उनके दो साथियों की तलाश कर रही है।