फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एसपी का फर्जी पास पकड़ा, केस

एसपी का फर्जी पास पकड़ा, केस

Fri, 29 Sep 2017 09:47 PM IST
Updated Fri, 29 Sep 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
एसपी का फर्जी पास पकड़ा, केस

विज्ञापन
गोरखपुर।
एसपी ट्रैफिक के फर्जी हस्ताक्षर से तैयार पास को दिखाकर नो एंट्री में टैंकर ले जाने की कोशिश कर रहे चालक को पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में पास फर्जी पाए जाने पर टैंकर चालक से तहरीर लेकर कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ फर्जीवाडे़ का केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

मोहद्दीपुर चौकी की पुलिस ने शुक्रवार को शहर में प्रवेश कर रहे एक टैंकर को रोका तो चालक ने एक पर्ची दिखाई, जिसमें एसपी ट्रैफिक का हस्ताक्षर से नो एंट्री में प्रवेश करने का परमिशन था। यह कागज देखकर पुलिस के होश उड़ गए। मामले की जानकारी तत्काल एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को दी गई। मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि एसपी ट्रैफिक का फर्जी हस्ताक्षर कर किसी अन्य ने यह पर्ची बनाई है। इसके बाद उनके निर्देश पर कैंट पुलिस ने टैंकर चालक से तहरीर लेकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फर्जीवाड़े का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टैंकर चालक बैतालपुर डिपो से डीजल लेकर महराजगंज जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed