{"_id":"59cbbf244f1c1bec538b4b8a","slug":"91506524964-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से दुकान में आग, लाखों का नुकसान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शार्ट सर्किट से दुकान में आग, लाखों का नुकसान
Updated Wed, 27 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पादरी बाजार।
गुलरिहा थानाक्षेत्र के संत हुसैन नगर कॉलोनी गेट पर स्थित सिटी जनरल स्टोर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे दुकान को आगोश में ले लिया और उसमें रखे चार लाख रुपये के सामान जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। वहीं आग से शाहपुर सब स्टेशन से जुड़े दो फीडर की लाइट भी काटनी पड़ गई। इस दौरान करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
गोरखनाथ निवासी कासिम की संत हुसैन नगर कॉलोनी गेट पर जनरल स्टोर और बेकरी की दुकान है। मंगलवार रात साढ़े नौ बजे के करीब वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात 11 बजे शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। तेज लपटें और धुआं उठते देख दुकान के पीछे रह रहे मकान मालिक ने फायर ब्रिगेड को और फिर कासिम को आग लगने की जानकारी दी। सूचना पाते ही फायर की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। शटर बंद होने से आग बुझाने में मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। कासिम के मुताबिक आग से करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है।