{"_id":"59b840224f1c1bf27f8b6742","slug":"91505247266-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटलों पर छापा, दस गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटलों पर छापा, दस गिरफ्तार
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
रेलवे स्टेशन रोड स्थित रॉयल गेस्ट हाउस और आनंद गेस्ट हाउस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की। महिला पुलिस के साथ होटलों के रूम की जांच की गई तो पढ़ाई के लिए कॉलेज की जगह होटल में पहुंचे युवक युवती पकड़े गए। पुलिस ने दस जोड़ों को पकड़ा है। वहीं एक होटल से अवैध रायफल भी बरामद हुई। पुलिस ने युवतियों को उनके घरवालों को बुलाकर सुपुर्द कर दिया। उधर, कैंट थाने में युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों होटल के मालिकों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी क्राइम आलोक शर्मा का कहना है कि होटल मालिकों की संलिप्ता पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।
मंगलवार को होटल में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना पर एसपी क्राइम के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचते ही होटलों में हड़कंप मच गया। दस जोड़ों को कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिलने पर पुलिस के भी होश उड़ गए। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। लड़कियों को मुंह बंधवाकर पुलिस लाइंस लाया गया और फिर महिला थाने लाकर उनके घर वालों को बुलाकर सुपुर्द किया गया। पुलिस के पहुंचने पर कई जोड़े भागने की भी कोशिश करने लगे लेकिन तैयारी सी गई पुलिस से कोई बच नहीं पाया। पुलिस ने आनंद गेस्ट हाउस से अवैध रायफल भी बरामद की। रॉयल के मालिक राजेश चौबे, आनंद गेस्ट हाउस के मालिक सुरेंद्र त्रिपाठी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
युवती के पास मिला 80 हजार का मोबाइल
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान एक युवती के पास से मिले महंगे मोबाइल को लेकर सभी दंग रह गए। उसके पास से मिले मोबाइल की कीमत 80 हजार रुपये है। उसके घरवालों को मोबाइल की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
एक घंटे का वसूलते है 15 सौ रुपये
होटल में लड़का-लड़की के आने पर होटल मालिक जबरदस्त चार्ज भी लेते है। एक घंटे का 15 सौ रुपये तक वसूला जाता है। वे भी बिना नाम पते के दाखिल हो सकें इसके लिए आसानी से रकम दे देते हैं।
कॉलेज के बहाने होटल पहुंचती है युवतियां
कॉलेज के बहाने युवतियां होटल में दाखिल हो जाती हैं। चेहरे को ढक कर वह अपने दोस्त के साथ जाती हैं, और फिर कॉलेज खत्म होने के समय घर पहुंच जाती हैं जिसकी वजह से घरवालों को भी उनके करतूत की जानकारी नहीं हो पाती है।
पैरवी को घनघनाने लगे फोन
पुलिस की कार्रवाई के बाद ही पैरवी में फोन भी घनघनाने लगे। पुलिस अफसर से लेकर कई होटल मालिक भी इनके समर्थन में आ गए और कार्रवाई को मैनेज करने की कोशिश करने लगे लेकिन एसएसपी के सख्त तेवर के आगे सभी बेबस हो गए।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी फोटो
होटल में युगल के जाने की सूचना व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। पिछले कुछ महीने से लोग फोटो को वायरल कर कार्रवाई की सिफारिश कर रहे थे। मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद कार्रवाई की गई।
होटल से वसूली की भी कोशिश
होटल के एक कर्मचारी ने बताया कि होटल में कुछ लोग फोटो दिखाकर वसूली करने आए थे। उन्हें रकम नहीं दी गई, जिस वजह से उन्होंने पुलिस में शिकायत की है। वहीं होटल कर्मी खुद की गलती पर बोलने से बचते रहे।
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई कर दस युवकों को पकड़ा है। युवतियों को पुलिस ने घरवालों के सुपुर्द कर दिया है। कार्रवाई की जा रही है।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी