{"_id":"59b591014f1c1be77f8b5b1c","slug":"91505071361-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रनेता पर रंगदारी का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रनेता पर रंगदारी का केस
Updated Mon, 11 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी के छात्रनेता पवन कुमार पांडेय पर कैंट थाने में जेई से रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि चुनाव में खर्च के लिए उन्होंने चंदा मांगा और न देने पर जेई से बदसलूकी की। जेई की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अवर अभियंता श्रवण कुमार तीन सितंबर को यूनिवर्सिटी परिसर में पंडित दीनदयाल की मूर्ति स्थापना का निरीक्षण करने गए थे। आरोप है कि छात्रनेता पवन कुमार पांडेय ने साथियों के साथ उन्हें घेर लिया और कला संकाय में बिजली का कार्य पूरा न होने का हवाला देते हुए अपशब्द कहने लगा। मना करने पर हाथापाई की और 50 हजार रुपये चंदा मांगा। रकम देने में असमर्थता जताने पर जान से मारने की धमकी दी। दोनों के बीच विवाद होता देख शोर सुनकर पहुंचे दूसरे छात्रनेताओं ने बीच-बचाव किया। श्रवण की सूचना पर यूनिवर्सिटी चौकी प्रभारी भिक्खू राय सिपाहियों के साथ पहुंचे, मगर आरोपी फरार हो गए। थाना प्रभारी कैंट मनोज पाठक ने बताया केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही।