फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   संदिग्ध महिला घर से फरार

संदिग्ध महिला घर से फरार

Sat, 09 Mar 2019 11:51 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Sat, 09 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध महिला घर से फरार
गोरखपुर। आजाद चौक इलाके के महुईसुधरपुर में रहने वाले दंपती रविंद्र साहनी और संगम की हत्या में पुलिस की जांच लेनदेन के इर्द-गिर्द घूम रही है। पुलिस को एक महिला पर संदेह है जिसको कभी रविंद्र ने बड़ी रकम दी थी और अब वापस चाहते थे। महिला के घर दबिश भी दी गई लेकिन वह फरार है। इससे पुलिस का शक और गहरा हो गया है। महिला और रविंद्र से करीबी रिश्ते रखने वाले तीन-चार लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उधर, पीपीगंज के जरहद गांव स्थित पंचायत भवन से रविंद्र की बुलेट बाइक बरामद हो गई है।
विज्ञापन


सर्जिकल ब्लेड से गला काटकर हत्या के बाद सहजनवां के भक्सा में दंपती शव फेंका गया था। हत्या में सर्जिकल ब्लेड के इस्तेमाल से पुलिस को चिकित्सा से जुड़े किसी शख्स के शामिल होने का शक है। पुलिस ने दाउदपुर के दो डॉक्टरों के क्लीनिक में पड़ताल भी की मगर कुछ खास हासिल नहीं हो सका है। इसी बीच मृतक के भाई ने एक महिला को दिए गए रुपये वापस न मिलने की जानकारी पुलिस को दी। यह रकम जिस संपत्ति की खरीद के लिए रविंद्र ने दी थी, वह नहीं पाई तो वह रकम वापस मांग रहे थे जो अब तक मिली नहीं। सीओ चौरीचौरा ने बताया कि पुलिस टीमें लगी हैं। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जल्द ही पर्दाफाश हो जाएगा।
विज्ञापन

पीपीगंज में पंचायत भवन पर खड़ी मिली बाइक

पीपीगंज के जरहद गांव स्थित पंचायत भवन से रविंद्र की बाइक बरामद होने के बाद से मामला और उलझ गया है। पुलिस अभी तक दाउदपुर और सहजनवां के आसपास जांच में जुटी थी। पीपीगंज में बाइक कैसे पहुंची, इसकी भी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तलाश रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed