{"_id":"5c82be30bdec22143f756cc0","slug":"81552072240-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में डूबने से दो किशोरों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोखरे में डूबने से दो किशोरों की मौत
Sat, 09 Mar 2019 12:40 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रह्मपुर (झंगहा)। ब्रह्मपुर के पिपरपाती टोला में स्थित निंबश्वरनाथ मंदिर परिसर के पोखरे में नहाने गए दो किशोर डूब गए। उनके साथ नहाने गए अन्य बच्चों के शोर मचाने पर पुजारी गजेंद्र गिरी पोखरे में खुद कूद पड़े और दोनों को बाहर निकाला। हालांकि तब तक दोनों किशोरों की मौत हो चुकी थी। रिश्ते में दोनों भाई थे। गांव में यह खबर पहुंचते ही घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। दोनों किशोरों के घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों को घरवालों को सौंप दिया।
ब्रह्मपुर गांव निवासी बाबुना पांडेय की तीन बेटियां हैं। एक बेटी का बेटा आकाश (12) अपनी बुआ के बेटे अमन पांडेय (11) के साथ रहता था। दोनों साथ पढ़ते थे। दोनों शुक्रवार को गांव के ही कुछ दोस्तों के साथ मंदिर परिसर में पोखरे में नहाने गए थे। उसी दौरान दोनों डूबने लगे। यह देखकर साथ के बच्चे चीखने लगे। शोर सुनकर पुजारी पहुंचे और डूब रहे किशोरों को बचाने की कोशिश की। बाहर निकालने पर दोनों किशोर दम तोड़ चुके थे। अमन के पिता रविशंकर पांडेय देवरिया के बैडीडीहा, रुद्रपुर के निवासी हैं। बेटे की मौत की खबर पर वह भी गांव पहुंच गए थे।