फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सुनील सिंह लखनऊ और चंदन विश्वकर्मा कानपुर जेल भेजे गए

सुनील सिंह लखनऊ, चंदन को कानपुर जेल भेजा

Sun, 09 Sep 2018 02:12 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 09 Sep 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सुनील सिंह लखनऊ और चंदन विश्वकर्मा कानपुर जेल भेजे गए
jail shimla
गोरखपुर। राजघाट थाने में हंगामा करने के आरोपी हिंदू युवा वाहिनी भारत के अध्यक्ष सुनील सिंह को लखनऊ और भाजपा पार्षद सौरभ विश्वकर्मा के भाई चंदन विश्वकर्मा को कानपुर जेल भेज दिया गया। जेलर प्रेम सागर शुक्ला ने बताया कि शुक्रवार की शाम आदेश आने के बाद शनिवार को सुरक्षा घेरे में दोनों को संबंधित जेल में शिफ्ट किया गया। जेल प्रशासन ने इन दोनों से मिलने जेल में ज्यादा लोगों के आने की रिपोर्ट शासन को भेजी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने चंदन विश्वकर्मा को 31 जुलाई को हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसकी सूचना पर पहुंचे सुनील सिंह और उनके समर्थकों ने चंदन को थाने से छुड़ाने की कोशिश में जमकर हंगामा किया था। इस पर सुनील समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। सुनील और चंदन पर रासुका भी लगाया गया था।
विज्ञापन

साथी होंगे दूसरे जेल शिफ्ट

सुनील सिंह के साथ पकड़े गए हिंदू युवा वाहिनी भारत के कार्यकर्ताओं को भी अन्य जेलों में भेजे जाने की तैयारी है। सूत्रों की माने तो इस संबंध में रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। हालांकि जेल प्रशासन अभी पुष्टि नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed