फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नौकरी के नाम पर 60 हजार रुपये हड़पे, केस दर्ज

नौकरी के नाम पर 60 हजार रुपये हड़पे, केस दर्ज

Sun, 19 Aug 2018 01:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 19 Aug 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर 60 हजार रुपये हड़पे, केस दर्ज
cash
गोरखपुर। प्राइवेट स्कूल में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर गोरखनाथ इलाके के सुफियाना अली से 60 हजार रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने शनिवार को आरोपी चाचा-भतीजे के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोरखनाथ के उत्तरी जटेपुर निवासी सुफियाना अली पुत्र हैदर अली ने बताया कि सिकरीगंज निवासी सलीम से उनकी दोस्ती थी। सलीम ने एक दिन उसके चाचा हामिद अली के एक प्राइवेट स्कूल में प्रबंधक होने की बात कही और रुपयों के बदले में स्कूल में चपरासी की नौकरी दिलाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


सुफियाना अली ने नियुक्ति के लिए आवश्यक योग्यता न होने की बात कही तो उसे फर्जी मार्कशीट भी दिलाने की बात कही गई। सलीम ने सात नवंबर 2017 को कलेक्ट्रेट के पास बुलाकर सुफियाना से 60 हजार रुपया लिए और एक कागज को मार्कशीट बताकर थमा दिया। सुफियाना का आरोप है कि नियुक्ति न होने पर काफी पूछताछ के सलीम उसे 30 जून 2018 को हामिद अली के घर तुर्कमानपुर ले गया और वहां उसके साथ कुकर्म की कोशिश की गई। उसे न ही नौकरी मिली और न ही रुपये वापस किए गए। थाने पर कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी सलीम और हामिद के खिलाफ कूटरचित दस्तावेज तैयार कर रुपये हड़पने की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed