फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सिलाई सेंटर जाने को किनली दो किशोरी लापता

सिलाई सेंटर के लिए निकली दो किशोरियां लापता

Sat, 18 Aug 2018 01:28 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 18 Aug 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सिलाई सेंटर जाने को किनली दो किशोरी लापता
शोहदों - फोटो : amar ujala
पिपराइच। इलाके के एक गांव से एक ही परिवार की दो किशोरी लापता हो गईं। दोनाें बृहस्पतिवार को घर से सिलाई सेंटर पर जाने के लिए निकली थीं। काफी तलाश के बाद भी दोनों के न मिलने पर पिपराइच पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। गांव के ही एक लड़के पर परिजनों ने आशंका जताई है। थाने में दर्ज कराए गए केस के मुताबिक एक ही परिवार की दो किशोरियां एकसाथ सिलाई सीखने जाती थीं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह दोनों घर से सेंटर पर जाने की बात कहकर निकली थीं। देर शाम तक वापस न आने पर सिलाई सेंटर जाकर पता किया गया तो मालूम चला कि दोनों सेंटर पर गई ही नहीं थीं। परेशान परिजनों ने उनके परिचितों, रिश्तेदारी में भी तलाश की, लेकिन कहीं कोई पता न लगने पर शुक्रवार को थाने में शिकायत की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि किशोरियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही दोनों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन

दस साल की बालिका गायब

गोरखपुर। गोरखनाथ थाना क्षेत्र के विकाश नगर बरगदवां से दस साल की बालिका लापता हो गई। राजू शर्मा परिवार के साथ बरगदवां में रहते हैं। 14 अगस्त को उनकी बेटी जूही (10) घर के बाहर खेल रही थी। उसी दरम्यान वह लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब नहीं मिली तो परिवार के लोग थाने गए, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लौटा दिया। पिता ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed