फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आया स्कूटी सवार, मौत

Tue, 31 Jul 2018 01:29 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Tue, 31 Jul 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत
Bike Accident
गोरखपुर। खोराबार थानाक्षेत्र के कुस्मही बाजार के पास स्थित गाबरहिया चौराहे पर सोेमवार को ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। ईंट लदी ट्रैक्टर-ट्राली शहर की तरफ जा रही थी। दुर्घटना के बाद यह अनियंत्रित होकर एक सैलून में घुस गई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक को भी हल्की चोट आई है। कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाने के रहने वाले रंजीत कुमार सिंह (23) नंदानगर में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार दोपहर को रंजीत स्कूटी से अपने गांव जा रहे थे। कुस्मही के गोबरहिया चौराहे पर सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए।
विज्ञापन


ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने एक सैलून को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गनीमत थी की सैलून मालिक ट्रैक्टर को आता देख दुकान छोड़कर भाग गया। दुर्घटना में घायल हुआ चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रंजीत ने अगर हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी। रंजीत लखनऊ में रहकर नेट की तैयारी करता था और कुछ दिन पहले ही घर आया था। उसके पिता ध्रुव नारायण सिंगापुर में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed