{"_id":"5b4f934c4f1c1b44748b58e2","slug":"81531941708-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर धावा बोल फायरिंग करने वाले तीन गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर पर धावा बोल फायरिंग करने वाले तीन गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उनवल। खजनी थानाक्षेत्र के महुआडाबर स्थित भीटी खोरिया में घर पर धावा बोलकर फायरिंग के तीन आरोपियों को पुलिस ने मंगलवार रात को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों को खजनी के बरडाड़ तिराहे से गिरफ्तार किया है। अब भी तीन आरोपी फरार हैं।
बुधवार को खजनी थाने में गिरफ्तारी का पर्दाफाश करते हुए सीओ खजनी रचना मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए तीनों युवक गौतम पांडेय, गोलू विश्वकर्मा और कमलेश गौड़ को गिरफ्तार कर उनकी तलाशी ली गई। गोलू के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। बीते 14 जुलाई को गोलू के ट्रैक्टर और ट्राली की चपेट में धनंजय निषाद की साइकिल आ गई थी। आरोप के मुताबिक उसी रात को गोलू अपने पांच साथियों के साथ धनंजय के घर पहुंच कर मारपीट और फायरिंग की थी।