फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   विजिलेंस ने चार टिकट के साथ बस चालक को पकड़ा

विजिलेंस ने चार टिकट के साथ बस चालक को पकड़ा

Thu, 05 Jul 2018 01:16 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 05 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
विजिलेंस ने चार टिकट के साथ बस चालक को पकड़ा
क्राइम - फोटो : demo
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर की विजिलेंस टीम ने बुधवार को वाराणसी स्थित कलेक्ट्रेट के पास रांची से प्राइवेट बस लेकर पहुंचे चालक को पकड़कर उसके पास से चार तत्काल टिकट बरामद किए। टिकट मऊ और वाराणसी से चेन्नई तथा मुंबई के लिए बने थे। टीम ने बस चालक को आरपीएफ के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


विजिलेंस को सूचना मिली थी कि बिहार से बस चालक के जरिए रेलवे के तत्काल टिकट भेजे जाते हैं। इंस्पेक्टर इश्तियाक अहमद, राजीव कुमार श्रीवास्तव, शेखर कुमार और एसपी चंद की टीम दो दिनों से वाराणसी में डेरा जमाई थी। मंगलवार को ही बस से तत्काल टिकट आने की सूचना थी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन


टीम ने बुधवार को फिर घेराबंदी की। टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि झारखंड के छोटे स्टेशनों से बुक कन्फर्म तत्काल टिकट बस के जरिए वाराणसी भेजे जा रहे हैं। दोपहर में 12 बजे के आसपास टीम ने रेलवे स्टेशन परिसर से बाहर कलेक्ट्रेट फार्म के पास से बस के चालक रियाजुद्दीन को पकड़ लिया। वह वाराणसी के ही संदीप कुमार और विनोद गुप्ता को लिफाफा में बंद टिकट दे रहा था। टिकट झारखंड के पातरातू और तूरी स्टेशनों से लिए गए थे। चालक से पूछताछ में पता चला कि तत्काल टिकटों की कालाबाजारी में दलालों के कई रैकेट जुड़े हैं। जल्द ही कुछ और लोग पकड़े जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed