फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रंगदारी मांगने वाले माफिया चंदन के पिता को भेजा जेल

रंगदारी मांगने वाले माफिया चंदन के पिता को भेजा जेल

Sat, 09 Dec 2017 07:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 09 Dec 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
रंगदारी मांगने वाले माफिया चंदन के पिता को भेजा जेल
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO
एनएचएआई के ठेकेदार शशांक से रंगदारी मांगने वाले माफिया चंदन सिंह के पिता दीनानाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। दीनानाथ को चिलुआताल पुलिस ने शनिवार की दोपहर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से आरोपी को जेल भेज दिया। आरोप है कि रंगदारी न देने पर दीनानाथ ने गाड़ी की चाबी छीन ली थी और जान से मारने की धमकी दी थी। कुख्यात चंदन बदायूं जेल में बंद है।
विज्ञापन


शाहपुर के पादरी बाजार निवासी शशांक अग्रवाल ठेकेदार हैं। इन दिनों वह जंगल कौड़िया से कुसहरा गांव तक सड़क निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि कुसहरा गांव के रहने वाले माफिया चंदन सिंह का पिता दीनानाथ सिंह ने शुक्रवार को ठेकेदार के पास पहुंचा और गाड़ियां रोक दी। वह शशांक से एक लाख रुपये रंगदारी मांगने लगा। विरोध करने पर बेटे के नाम की धमकी देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। ठेकेदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दीनानाथ को हिरासत में ले लिया था। थाने पहुंचने के बाद उसने लेनदेन का विवाद होने की बात कहकर पुलिस को ही उलझा दिया। बाद में सीओ कैंपियरगंज पहुंचे और जांच की तो मामला सही पाया गया। उसके बाद चिलुआताल पुलिस ने शुक्रवार की देर रात दीनानाथ के खिलाफ रंगदारी मांगने और धमकी देने का केस दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस ने दीनानाथ को कोर्ट के सामने पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed