{"_id":"5a1596994f1c1b78548be91d","slug":"81511364249-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइड नहीं मिलने पर रोडवेज चालक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साइड नहीं मिलने पर रोडवेज चालक को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
दलित की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइड नहीं देने और कार में खरोंच लग जाने से नाराज सवारों ने रोडवेज चालक की पिटाई कर दी। इससे बीच सड़क में बस खड़ी हो जाने से जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर जाम खुलवाया। दोनों तरफ से थाने में तहरीर दी गई है।
बुधवार की शाम पांच बजे सोनौली डिपो की बस गोरखपुर की तरफ जा रही थी। पीछे कार सवार ओवरटेक करने के लिए हार्न बजा रहे थे। काफी देर भी साइड नहीं मिला तो वे आगे निकलने के मौके की तलाश में जुट गए। कस्बे में पुलिस बूथ के पास कार सवार ने रोडवेज बस को ओवरटेक किया तो साइड लेते समय कार में खरोंच आ गई। इसके बाद कार सवार दो युवक नीचे उतरे और और रोडवेज चालक को गाड़ी से खींचकर चौराहे पर पीटना शुरू कर दिया। बीच सड़क में मारपीट से जाम लग गया। इसी बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने विवाद कर रहे कार सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया। दोनों गाड़ियों को किनारे खड़ी कराकर पुलिस ने जाम खुलवाया।