फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कार की टक्कर से छह फीट हवा में उछली थीं बहनें

कार की टक्कर से छह फीट हवा में उछली थीं बहनें

Wed, 27 Mar 2019 12:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
कार की टक्कर से छह फीट हवा में उछली थीं बहनें
कार की टक्कर से हवा में छह फीट उछलीं थीं बहनें
विज्ञापन

- होली की शाम हुई थी घटना, एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती हैं सैनिक की दो बेटियां
- पुलिस ने कई बार बदलवाई थी तहरीर, दुर्घटना स्थल पर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। होली की शाम गोरखनाथ इलाके में हुए सड़क हादसे की सीसीटीवी फुटेज मंगलवार को सामने आई। फुटेज से स्पष्ट हो गया है कि कार ने गलत लेन में घुस कर दोनों बहनों को टक्कर मारी थी। टक्कर की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बहनें हवा में करीब छह फीट ऊपर तक उछलीं थीं। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं और एयरफोर्स अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस ने सैनिक पिता चंद्रशेखर से कई बार तहरीर बदलवाने के बाद केस तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपी कार चालक का अभी तक पता नहीं चल सका है।

गोरखनाथ थाना क्षेत्र के लच्छीपुर शांतिपुरम निवासी चंद्रशेखर मल्ल सेना में नायक हैं। उनकी तैनाती श्रीनगर में है। 21 मार्च को होली की शाम करीब पांच बजे उनकी बेटियां नेहा (18) व निधि (13 ) पैदल ही बाजार जा रहीं थीं। मुख्य रोड पर राणीसती दादी मंदिर के सामने नकहा ओवरब्रिज की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। चाचा संतोष मल्ल ने बताया कि बहनों की स्थित चिंताजनक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि नेहा इंटर पास है जबकि निधि इस साल हाईस्कूल में गई है। नेहा के सिर में और कमर में गंभीर चोट है। दुर्घटना से उसके दिमाग पर गहरा असर पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed