{"_id":"5c45ff48bdec22578f2a8748","slug":"71548091208-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोरी कर भाग रहा युवक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोरी कर भाग रहा युवक घायल
Mon, 21 Jan 2019 10:50 PM IST
राकेश पांडेय
siddharthnagar
siddharthnagar
Published by: राकेश पांडेय
Updated Mon, 21 Jan 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
इटवा। तहसील से बाइक चोरी करके भाग रहे युवक की एक अन्य बाइक से पुरैना गांव के पास टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को इटवा सीएचसी पहुंचाया गया जहां एक की हालत गंभीर होने से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इटवा थाना क्षेत्र के सेमरा कमिया गांव निवासी अब्दुल रऊफ सोमवार को बाइक से तहसील में काम करने के लिए गया था। अब्दुल रऊफ के मुताबिक जब वह बाहर निकला तो क्षेत्र के ही एक गांव निवासी युवक उसकी बाइक लेकर तहसील से भाग रहा था। उसने मामले की जानकारी 100 नंबर पर पुलिस को दी। इससे वह भाग खड़ा हुआ। अभी बांसी-इटवा मार्ग पर स्थित पुरैना गांव के पास पहुंचा ही था कि सलमान (18) की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में दोनों जख्मी हो गए।
आसपास के लोगों ने दोनों को इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने सलमान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लोगों के मुताबिक सलमान हेलमेट लगाया हुआ था। एसओ अनिल प्रकाश पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी।