{"_id":"5c082b0dbdec221c8f68bdb1","slug":"71544039181-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेस्ट हाउस से शातिर बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेस्ट हाउस से शातिर बदमाश गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस से पुलिस ने शातिर बदमाश सद्दाम हुसैन को मंगलवार की देर रात गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 32 बोर की पिस्टल, कारतूस, 77 हजार रुपये, दो पासपोर्ट, दो एटीएम कार्ड, दो पासबुक व दो चेक भी मिला।
सीओ कैंट प्रभात राय के मुताबिक कैंट पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति रेलवे स्टेशन के सामने गेस्ट हाउस में रुका है। इसके बाद पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसकी पहचान कुशीनगर के कप्तानगंज क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी शद्दाम हुसैन के रूप में हुई। गिरफ्तार करने वाली टीम में दरोगा पुरुषोत्तम नारायण तिवारी, दीपक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल लालचंद, कांस्टेबल अनुराग सिंह शामिल थे। सद्दाम हुसैन इससे पहले प्रतापगढ़ में हत्या की कोशिश और कुशीनगर में धोखाधड़ी के मामले में जेल जा चुका है।