फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Two killed, five injured in three road accidents

तीन सड़क हादसे में दो की मौत, पांच घायल

Sat, 09 Jun 2018 01:23 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 09 Jun 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two killed, five injured in three road accidents
demo pic
गोरखपुर। अलग-अलग क्षेत्रों में शुक्रवार को हुए तीन सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि घायल चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


गोपालपुर प्रतिनिधि के मुताबिक गोला क्षेत्र के सिसई गांव निवासी बरखू (58) बाइक से पत्नी जानकी (55) को लेकर इलाज कराने जा रहे थे। अभी वह चंदौली गांव के पास पहुंचे थे कि पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां जानकी की मौत हो गई। पति को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भटहट प्रतिनिधि के मुताबिक पिपराइच क्षेत्र के चिऊटहा गांव के सामने ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से संतू निषाद (75) की मौत हो गई। वह सुबह सात बजे टहलने निकले थे। वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


चौरीचौरा प्रतिनिधि के मुताबिक रामपुर बुजुर्ग के पंद्रह मिल चौराहे के समीप सुबह सात बजे फोरलेन पर चढ़ रही जेसीबी में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में डीसीएम चालक राकेश व खलासी बली निवासी हाथरस समेत एक स्थानीय युवक निरंजन भी घायल हो गए। वहीं जेसीबी की ठोकर से दो गुमटी पलट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed