{"_id":"59ce621e4f1c1bb6538b4e8c","slug":"71506697758-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमय हाल में कबाड़ कारोबारी लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रहस्यमय हाल में कबाड़ कारोबारी लापता
Updated Fri, 29 Sep 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। अपहरण जैसे गंभीर मामले में कैंट पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। कबाड़ कारोबारी अरविंद राय के चार दिन से लापता होने के बाद भी पुलिस कार्रवाई की जगह घरवालों को थाने से लौटा दे रही थी। शुक्रवार को पूर्व पार्षद अजय राय के साथ भाई ने एसएसपी से मुलाकात कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद एसएसपी ने इंस्पेक्टर को फटकार लगाई और तत्काल केस दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लापता कारोबारी की तलाश शुरू कर दी है।
बेतियाहाता निवासी अरविंद राय कबाड़ कारोबारी हैं। घरवालों के मुताबिक 25 सितंबर को वह घर से कारोबार के सिलसिले में निकले थे। इसके बाद से घर नहीं लौटे। उनका मोबाइल फोन स्विच्ड ऑफ होने पर परेशान घरवाले फरियाद लेकर थाने पहुंचे, लेकिन कैंट पुलिस ने केस दर्ज करना तो दूर तहरीर लेने से भी इन्कार कर दिया। थक-हारकर घरवालों ने खुद ही उनकी तलाश शुरू कर दी और फिर पूर्व पार्षद अजय राय से संपर्क किया। शुक्रवार को अजय राय पीड़ित को लेकर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज के पास पहुंचे। थाने पर केस दर्ज न होने की बात सुनते ही एसएसपी भड़क गए और इंस्पेक्टर को जमकर फटकार लगाई। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कारोबारी का पता चल जाएगा।