{"_id":"596252524f1c1b0a078b4672","slug":"71499615826-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल चुराने वाले की पिटाई कर पुलिस को सौंपा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल चुराने वाले की पिटाई कर पुलिस को सौंपा
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर।
धर्मशाला ऑटो स्टैंड से ऑटो चालक का मोबाइल चुराकर आरोपी उसकी ही पत्नी को फोन करने लगा। पत्नी ने पति को पूरा मामला बताया और फिर एक योजना के तहत उसे मिलने बुलाया। धर्मशाला ओवरब्रिज के पास कथित चोर की जमकर पिटाई कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
चिलुआताल थाना क्षेत्र के डोहरिया निवासी मुख्तार अहमद ऑटो चलाता है। तीन जुलाई की रात में धर्मशाला पुल के नीचे ऑटो में ही वह सो गया था। इस दौरान उसकी जेब से किसी ने पांच हजार रुपये और एक मोबाइल चुरा लिया। नींद से जगने पर मुख्तार को चोरी की जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी थी। मगर मोबाइल स्विच ऑफ होने की वजह से कुछ पता नहीं चल सका। दो दिन बाद मुख्तार की पत्नी के मोबाइल पर चोरी गए नंबर से फोन आया। पत्नी ने पति को जानकारी देने के साथ ही बातचीत शुरू कर दी। पत्नी ने फोन करने वाले को मिलने के लिए बुलाया तो वह चला आया। उधर पहले से ही मुख्तार अपने कुछ साथियों के साथ वहां पर पहुंच गया था। चोर भी अपने एक साथी के साथ पहुंचा था। ओवरब्रिज के नीचे फोन करते ही जैसे मोबाइल बजा लोगों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पिटाई कर शाहपुर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ में पकड़े गए युवक की पहचान हड़हवा फाटक निवासी राकेश यादव और विक्रम पासवान के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जेल भेज दिया।