फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पच्चीस हजार का इनामी गिरफ्तार, छह महीने से था फरार

पच्चीस हजार का इनामी गिरफ्तार, छह महीने से था फरार

Sat, 20 Apr 2019 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 20 Apr 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
पच्चीस हजार का इनामी गिरफ्तार, छह महीने से था फरार
arrest
गोरखपुर। गोरखनाथ और क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम ने बृहस्पतिवार की रात पच्चीस हजार के इनामी टिंकू पासवान उर्फ राधाकृष्ण चंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद किया। वह छह महीने से फरार चल रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार को सीओ क्राइम प्रवीण सिंह ने बताया कि पुलिस रात में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली की एक युवक असलहे के साथ गोरखनाथ की ओर आ रहा है। तभी बाइक से एक युवक नकहा स्टेशन की ओर से गोरखनाथ की ओर आता दिखा। पुलिस के रोकने पर वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा की उसे स्प्रिंगर तिराहे से पकड़ लिया। उसकी पहचान मोहद्दीपुर के टिंकू पासवान के रूप में हुई। पिछले साल नौ अप्रैल को शाहपुर के चारफाटक के पास गोली मारकर मोहद्दीपुर निवासी प्रापर्टी डीलर संतोष साहनी उर्फ छोटू की हत्या में भी वह आरोपी था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जेल से छूटने के बाद गोरखनाथ पुलिस ने उसके खिलाफ गुंडा और गैंगेस्टर की कार्रवाई की। तब से वह फरार चल रहा था।
विज्ञापन

तमंचे के साथ तीन गिरफ्तार

गोरखपुर। बृहस्पतिवार की रात पुलिस ने अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चार घंटे का अभियान चलाया। एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता के निर्देश पर रात 12 बजे से चार बजे तक चले अभियान में अलग-अलग थानों की पुलिस ने तमंचे और कारतूस के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार किया। अभियान में हरपुर बुदहट पुलिस ने इलाके के रामपुर गरथौरी निवासी रामाज्ञा, सहजनवां पुलिस ने पाली निवासी बलवंत सिंह, गुलरिहा पुलिस ने बनगाई निवासी बृजेश साहनी उर्फ मजनूं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी के आरोप में दो गिरफ्तार

गोरखपुर। गोरखनाथ पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात चोरी के आरोप में दशहरी बाग निवासी अमानतुल्लाह उर्फ मल्लाक और शाहपुर के बशारतपुर निवासी राजेश कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों चोरी गैंग के सक्रिय सदस्य हैं। पुलिस ने उनके पास से चोरी करने का उपकरण कटर, पिलास, पेचकस और चार बॉक्स बरामद किया है।

दो पर हुई गुंडा अधिनियम की कार्रवाई

गोरखपुर। चिलुआताल पुलिस ने दो अपराधियों पर गुंडा अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने यह कार्रवाई चुनाव को देखते हुए की है। पुलिस के अनुसार इलाके के काजीपुर निवासी हृदय नारायण और भंडारो निवासी अरशद काफी दिनों से अपराध करने में सक्रिय है। इनके खिलाफ पहले से ही कई केस दर्ज हैं।


नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed