फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   खजनी में पति-पत्नी समेत तीन की धारदार हथियार से हत्या

खजनी में पति-पत्नी समेत तीन की धारदार हथियार से हत्या

Sat, 22 Dec 2018 01:07 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Priyesh Mishra Updated Sat, 22 Dec 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खजनी में पति-पत्नी समेत तीन की धारदार हथियार से हत्या
प्रतीकात्मक तस्वीर
गोरखपुर। खजनी के पुरसापुर गांव के सहसपुर उर्फ कुंवरजोत टोले में एक मकान पर कब्जे के विवाद में शुक्रवार की शाम पति-पत्नी दुर्गा सिंह (68), कमलावती (65) सहित तीन लोगों की तलवार और कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुंशी उर्फ राम मनोहर यादव ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव है। इसे देखते हुए पुलिस, पीएसी तैनात कर दी गई है। तिहरे हत्याकांड की सूचना पाकर एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दस आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


गांव में दुर्गा सिंह और मुंशी उर्फ राममनोहर यादव (45) के बीच एक मकान का विवाद था। मामला पुलिस, प्रशासन तक भी पहुंचा लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं हो सकी। परिणाम तिहरे हत्याकांड के रूप में सामने आया। गांववालों के मुताबिक दुर्गा के भाई पारस सिंह और दुलारे सिंह ने कुछ वर्ष पहले अपना खेत नौ लाख रुपये में बेचा था। यह खेत कोटेदार मुंशी ने खरीदा था। कुछ समय बाद ही मुंशी ने दुर्गा के पुश्तैनी मकान पर ताला बंद कर दिया। वह कहने लगा कि उसने मकान भी खरीदा है। इसका ईंट-भट्टे पर काम करने वाले दुर्गा सिंह और उनकी पत्नी कमलावती ने विरोध किया। दोनों ने कहा कि घर पुश्तैनी है, जिसे कोई बेच नहीं सकता। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन


शुक्रवार को दुर्गा मकान के मुख्य दरवाजे पर बंद ताला खोलने पहुंचे तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस बीच दोनों पक्ष के लोगों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। दुर्गा सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए गए, जबकि कमलावती पर कुल्हाड़ी, तलवार से हमला किया गया। मौके पर दोनों के शव क्षत-विक्षत पड़े मिले। इस घटना से गुस्साए दूसरे पक्ष के लोगों ने कोटेदार मुंशी को निर्ममता से पीटा। उसके गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। उसेे गंभीर हाल में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed