फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मोबाइल फोन चुराने के विवाद में हुई थी युवक की हत्या

मोबाइल फोन चुराने के विवाद में हुई थी युवक की हत्या

Tue, 20 Nov 2018 02:03 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल फोन चुराने के विवाद में हुई थी युवक की हत्या
डेमो - फोटो : डेमो

सहजनवां के देवापार निवासी सचिन की हत्या के एक नामजद आरोपी सुनील को पुलिस ने सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे घघसरा बाजार से पकड़ा। वह भागने के लिए वहां वाहन का इंतजार कर रहा था। दूसरा नामजद जयहिंद अभी फरार है। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या मोबाइल फोन चुराने के विवाद में की गई थी।

विज्ञापन


सोमवार को सहजनवां के एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि देवापार निवासी जोगी प्रसाद के बेटे सचिन का शव रविवार की सुबह गांव के बाहर मिला था। सिर कूंचकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस सचिन के भाई राहुल की तहरीर पर गांव के सुनील और जयहिंद पर हत्या का केस दर्जकर उनकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर सुनील पकड़ लिया गया। पुलिस के अनुसार सचिन ने सुनील का मोबाइल फोन चुरा लिया था। उसके बाद सुनील ने जयहिंद के साथ मिलकर शनिवार की शाम सचिन को कॉल करके बुलाया। मोबाइल फोन के बारे में पूछने पर तीनों में झगड़ा हो गया। उसके बाद सुनील और जयहिंद ने ईंट से प्रहार कर सचिन की हत्या कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed