फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पांच बच्चों की जान बचाकर खुद मौत के मुंह में समा गईं प्रधानाध्यापिका

पांच बच्चों की जान बचाकर खुद मौत के मुंह में समा गईं प्रधानाध्यापिका

Tue, 20 Nov 2018 01:55 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Tue, 20 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
पांच बच्चों की जान बचाकर खुद मौत के मुंह में समा गईं प्रधानाध्यापिका
शारदा सिंह। - फोटो : amar ujala
सहजनवां (गोरखपुर)। प्राथमिक विद्यालय कसरवल में दीवार गिरने से प्रधानाध्यापिका शारदा सिंह (60) की मौत हो गई। लेकिन इससे पहले वह स्कूल के पांच बच्चों को नवजीवन दे गईं। हादसे से चंद मिनट पहले विद्यालय के पांच बच्चे दीवार के आसपास ही खड़े थे। प्रधानाध्यापिका ने उन्हें कक्षा में भेजा। बच्चे कुछ ही दूर गए थे कि दीवार भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में खुद प्रधानाध्यापिका आ गईं।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय कसरवल में सोमवार को सुबह प्रार्थना सभा हुई। बच्चे कक्षा में चले गए। इसी बीच शारदा सिंह की निगाह दीवार से सटाकर खड़ा किए गए ट्रक और उससे गिराए जा रहे मोरंग की तरफ गई। प्रधानाध्यापिका ने कहा कि बाउंड्रीवाल कमजोर है। दबाव बढ़ा तो गिर जाएगी। यह कहते हुए वह दीवार की तरफ चली गईं। इसी बीच चालक ने ट्रक को आगे बढ़ा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक के आगे बढ़ते ही मोरंग का सारा दबाव दीवार पर आ गया और वह भरभराकर ढह गई।
विज्ञापन


प्रधानाध्यापिका दीवार के नीचे दब गईं। शिक्षकों और विद्यार्थियों का शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए और उन्हें बाहर निकालाकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां कि डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि उनकी मौत गंभीर चोट लगने की वजह से हुई है। घटना की सूचना जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन और बीएसए बीएन सिंह को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

2020 में रिटायर होना था

शारदा मूलरूप से गांगूपार हाटा कुशीनगर की रहने वाली थीं। संतकबीरनगर के मुखलिसपुर रोड स्थित यूपीएस कॉलेज के पास मकान बनवाकर रहती थीं। उन्हें 2020 में रिटायर होना था। शारदा अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गई हैं। सभी की शादी हो चुकी है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed