{"_id":"5bbce8b2867a55284b3ead42","slug":"61539106994-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश में युवक को मारा चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिश में युवक को मारा चाकू
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
murder
गोरखपुर। बनकटवा में पुरानी रंजिश में मनबढ़ों ने अजय चौहान (22) के हाथ और पेट में चाकू मार दिया। गंभीर हालत में अजय को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। मारपीट में दूसरे पक्ष के भी तीन लोग चुटहिल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज किया है।
बनकटवा के अजय चौहान का पास ही रहने वाले बंटी उर्फ चंद्रबदन सिंह से विवाद है। पहले दोनों अच्छे दोस्त थे। मंगलवार की सुबह 10:30 बजे के करीब अजय चौहान किसी काम से चौराहे की ओर जा रहा था। आरोप है कि इसी दौरान बंटी ने रास्ते में कुछ साथियों के साथ उसे घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया। शोर सुनकर आए घरवालों की आरोपी के घरवालों से भी मारपीट हो गई, जिससे उन्हें भी चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सीओ गोरखनाथ ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।