फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवक की हत्या पर बवाल, तोड़फोड़, हाइवे जाम

पिटाई से युवक की मौत के बाद हाईवे जाम, बस तोड़ी

Wed, 01 Aug 2018 01:44 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 01 Aug 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या पर बवाल, तोड़फोड़, हाइवे जाम
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे एसएसपी शलभ माथुर - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। कैंट के रानीडीहा में विजय कुमार उर्फ झीनू (25) की पिटाई से हुई मौत के मामले में मुकदमा न दर्ज होने से गुस्साए लोग सड़क पर उतर आए। उग्र लोगों ने गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। रोडवेज की अनुबंधित बस का शीश तोड़ दिया। एसपी सिटी ने कार्रवाई का भरोसा दिया। तब लोग वहां से हटे। तीन घंटे तक जाम की वजह से सड़क के दोनों किनारों पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई थी। मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


रानीडीहा गांव निवासी विजय कुमार उर्फ झूनी 29 जुलाई की रात नौ बजे रानीडीहा चौराहे पर होटल में खाना खाने गए थे। आरोप है कि खाने के दौरान ही विजय को उल्टी आ गई। उससे नाराज होटल मालिक अनिल गुप्ता और उसके बेटे पिंटू, सोनू आदि ने विजय की पिटाई कर दी। सिर में चोट लगने से विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके छोटे भाई संतोष को जानकारी हुई तो वह होटल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस नहीं आई तो वह खुद विजय को खोराबार पीएचसी गए। वहां से युवक को जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। सोमवार को मेडिकल कॉलेज से पीजीआई लखनऊ ले जाते समय रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। परिवार के लोग केस दर्ज करने की मांग कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। इससे नाराज लोग मंगलवार की सुबह सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

इस लिए लोगों का गुस्सा बढ़ा

पिटाई की सूचना 100 नंबर पर देने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। जबकि इंजीनियरिंग कॉलेज पुलिस चौकी घटना स्थल से महज 100 मीटर की ही दूरी पर है। लोगों का आरोप है कि दो दिन हो जाने के बाद भी पुलिस न तो मेडिकल कॉलेज पहुंची और न ही मंगलवार की सुबह युवक की मौत के बाद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माता-पिता की पहले हो चुकी है मौत

विजय मजदूरी करते थे। उनकी मां और पिता की मौत पहले ही हो चुकी है। वह तीन भाइयों में मझले थे। तीनाें भाई की शादी नहीं हुई थी। बड़े भाई शिव कुमार मुंबई में पेंट पालिश करते हैं। छोटे भाई संतोष भी मजदूर हैं। विजय की दोनों बहनें रेखा और पूजा की शादी हो चुकी है। घर में किसी महिला के न होने से विजय और उनके भाई संतोष अक्सर होटल में ही खाना खाते थे।


युवक की मौत मामले में पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर अनिल गुप्ता, सोनू और पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। जाम लगाए लोगों को सुबह समझाकर हटा लिया गया था। केस दर्ज होने की जानकारी भी दे दी गई है।
शलभ माथुर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed