{"_id":"5af9e9634f1c1bd9408b54f0","slug":"61526327651-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर थाने पहुंचा पति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर थाने पहुंचा पति
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 15 May 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिपराइच (गोरखपुर)। हेमधापुर गांव में जमीन बेचने से मना करने पर पति ने पत्नी यशोधा (44) की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी रविंद्र ने खुद ही पहले ससुराल और फिर पुलिस को हत्या की सूचना दी। अभी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती इसके पहले ही वह थाने पहुंच गया और हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने आरोपी के भाई के तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस की हिरासत में आरोपी ने पत्नी के चरित्र पर सवाल खड़ा किया और कहा कि उसी वजह से उसने हत्या की।
पिपराइच के हेमधापुर गांव निवासी रविंद्र केवट विदेश में रहकर पेंट-पालिश करता था। एक साल पहले वापस आने के बाद इलाके में यही काम करता था। नशे की लत पूरी करने के लिए वह खेत बेचने लगा था। कुछ खेत फिर बेचना चाहता था। इसी की वजह से पत्नी से सोमवार की सुबह उसका विवाद हो गया। विवाद की वजह से घर में खाना नहीं बना और दोनों बच्चे स्कूल चले गए। दोपहर एक बजे के करीब फिर विवाद हुआ। आरोप के मुताबिक रविंद्र ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। उसके बाद उसने खुद ही पुलिस को भी सूचना दी और थाने पहुंच गया। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले ली। वहीं थाने पहुंची बेटी कीर्ति (7) और बेटा धनंजय (5) का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने रविंद्र के भाई राम अवध की तहरीर पर केस दर्ज किया है।