{"_id":"5ae7790e4f1c1bb56a8b6f62","slug":"61525119246-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीआईपी ड्यूटी में आए सिपाही की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीआईपी ड्यूटी में आए सिपाही की सड़क हादसे में मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 01 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
गुलरिहा (गोरखपुर)। सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन पर वीआईपी ड्यूटी में गोरखपुर आए सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई। सिपाही ने रविवार की रात मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान दम तोड़ा।
चिलुआताल के प्रतापपुर के रहने वाले चंद्रभूषण चौहान (42) यूपी पुलिस में सिपाही थे। सिद्धार्थनगर जिले के इटवा थाने पर उनकी तैनाती थी। सीएम के आगमन पर वीआईपी ड्यूटी में उन्हें गोरखपुर भेजा गया था। खोराबार थाना क्षेत्र के वनसप्ती के पास उनकी ड्यूटी लगाई गई थी। वह रविवार रात नौ बजे बाइक से घर की तरफ लौट रहे थे। चिलुआताल थाना क्षेत्र के केवटलिया गांव के पास सामने से आ रही एक दूसरी बाइक ने टक्कर मार दी। घाय चंद्रभूषण को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। रविवार की देर रात उनकी मौत हो गई। चंद्रभूषण तीन भाइयों मेँ दूसरे नंबर के थे। वह चार बेटियों एक बेटे के पिता थे।