{"_id":"5a9d4de14f1c1bd9388b4c12","slug":"61520258529-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहजनवां में दो युवकों की हत्या कर चेहरा जलाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहजनवां में दो युवकों की हत्या कर चेहरा जलाया
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 05 Mar 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां के चकिया-मगहर मार्ग पर चकिया गांव में पोखरे के किनारे हत्या कर फेंकी गई दो युवकों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। शव जले होने से दोनों की पहचान नहीं हो सकी। आशंका है कि हत्यारों ने गला रेतने के बाद पहचान छिपाने के लिए शवों को जला दिया। पुलिस ने शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से भी मदद मांगी है। हत्या की खबर पाते ही एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने फोर्स के साथ मौके का निरीक्षण किया।
सोमवार को चकिया फोरलेन के बगल से मगहर कस्बे में जाने वाले रास्ते पर स्थित पोखरे के पास लोगों ने दो अर्द्ध जले शव देखा तो सन्न रह गए। सुबह व्यायाम करने पहुंचे युवकों ने शव की सूचना पुलिस को दी। डबल मर्डर की सूचना पर पुलिस अफसर भी भागे-भागे घटनास्थल पर पहुंचे। इंस्पेक्टर सौरभ राय ने एसएसपी को जानकारी दी। उन्होंने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता न मिलने पर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
25 से 30 के बीच दोनों की उम्र
दोनों युवकों की उम्र 25 से 30 साल के बीच लग रही है। दोनों के चेहरे बुरी तरह से जला दिए गए हैं। इससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। गले पर कटे का निशान है, जिससे लग रहा है कि उनका गला रेता गया है। जहां शव मिले हैं वहां की घास जली दिखी। इससे पुलिस यह अंदेशा जता रही है कि दोनों युवकों को यहां लाकर जलाया गया है। घटनास्थल से पुलिस को लाइटर, अधजली सफेद बनियान, लाल शर्ट और जींस का पैंट भी मिला है। एक युवक का पेट भी फटा था, जबकि दूसरे ने कलाई घड़ी पहन रखी थी। शवों की शिनाख्त के लिए आसपास की पुलिस से भी मदद मांगी गई है। सहजनवां पुलिस ने आसपास के जिले के सभी थानों में हाल के कुछ दिनों में दर्ज युवकों की गुमशुदगी की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर देखने से लग रहा है कि पहचान छिपाने के लिए शव जलाए गए हैं। दोनों की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। आसपास के जिलों की पुलिस से भी मदद मांगी गई है। शिनाख्त के बाद ही इस मामले में सही जानकारी मिल पाएगी।
- सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी