प्रधान समेत दो पर बलात्कार का केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घटना तीन जनवरी की है। खोराबार क्षेत्र की महिला का आरोप है कि रात साढ़े आठ बजे प्रधान अपने भाई के साथ घर में घुस गए और असलहे के बल पर बलात्कार किए। घटना के बाद चुप रहने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला का कहना है कि पति विदेश में काम करते हैं और इस समय वहीं हैं। घर में केवल बूढ़े सास-ससुर ही हैं। थाने जाने पर सुनवाई नहीं हुई तो एसएसपी के पास फरियाद लेकर पहुंची लेकिन उनके आदेश के बाद भी थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
इसके बाद 22 जनवरी को आईजी मोहित अग्रवाल से शिकायत की। आईजी के आदेश के बाद खोराबार पुलिस ने शुक्रवार को प्रधान व उनके चचेरे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।