फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पांच हजार का इनामी बदमाश दिग्विजय गिरफ्तार

पांच हजार का इनामी बदमाश दिग्विजय गिरफ्तार

Wed, 27 Sep 2017 08:43 PM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 08:43 PM IST
विज्ञापन
पांच हजार का इनामी बदमाश दिग्विजय गिरफ्तार

विज्ञापन
गोरखपुर। पांच हजार के इनामी बदमाश और लूट में वांछित दिग्विजय सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी। बुधवार को सटीक सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर बदमाश को पकड़ लिया। आरोपी के पास से एक तमंचा व एक कारतूस भी मिला है। उसे जेल भेज दिया गया।
एसपी नार्थ गणेश साहा ने मीडिया को बताया कि गगहा के गजपुर निवासी अनिल कुमार त्रिपाठी ने सहजनवां थाने में लूट का केस दर्ज कराया था। 29 मार्च 2017 को अनिल को फोन कर बदमाशों ने बुलाया और फिर लूटकर फरार हो गए। इस मामले की जांच में दिग्विजय का नाम सामने आया था। तभी से पुलिस उसकी तलाश में थी। एसपी नार्थ ने बताया कि मस्करा इंटर कॉलेज के पास दिग्विजय के होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाले टीम में सहजनवां के थानेदार अरुण कुमार शुक्ला, एसआई श्यामसुंदर तिवारी, स्वाट टीम के सत्य प्रकाश सिंह, अरुण कुमार, राहुल कुमार, मोेहसिन खान, राजीव शुक्ला राजमंगल सिंह शामिल थे। टीम को एसएसपी की ओर से नकद पुुरस्कार भी दिया गया है।
विज्ञापन


सिपाही मोहसिन को प्रशस्ति पत्र व इनाम
इनामी बदमाश को पकड़ने में सिपाही मोहसिन खान ने अहम भूमिका निभाई। वह गांव वालों के बीच में रहकर कई दिनों से दिग्विजय के आने का इंतजार कर रहे थे। उसके आते ही उन्होंने पुलिस अफसरों को सूचना दी। उनके काम की सराहना करते हुए एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने एक हजार रुपये का नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed