फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बाइक नंबर के आधार पर हमलावरों की तलाश

बाइक नंबर के आधार पर हमलावरों की तलाश

Mon, 25 Sep 2017 01:39 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
बाइक नंबर के आधार पर हमलावरों की तलाश

विज्ञापन
गोरखपुर। शाहपुर इलाके के हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल के पास बैंक कर्मी मैनुद्दीन उर्फ मंटू पर हमला करने वालों की तलाश तेज कर दी गई है। खबर है कि पुलिस ने बाइक नंबर के आधार पर हमलावरों की पहचान कर ली है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो शराब पीने के दौरान ही कुछ युवक सड़क पर आ गए थे। उन्हें हटाने के लिए मैनुद्दीन ने कार का हार्न बजाया जिस पर युवक भड़क गए और दो गोली मार दी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का कहना है कि पुलिस टीमें लगी हैं, जल्द ही हमलावर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
फायरिंग की घटना के बाद आसपास के लोग एकत्र होने लगे, ऐसे में हमलावर बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से तीन बाइक बरामद की है। इसके आधार पर ही जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस सूत्रों की माने तो एक हमलावर देवरिया के रुद्रपुर का कहने वाला है। वह शहर में गीता वाटिका के पास ही किराए के मकान में रहकर पढ़ाई करता है। पुलिस उसकी ही तलाश में है। इसके पकड़ में आने के बाद ही अन्य हमलावर भी पकड़े जाएंगे। उधर, जिला अस्पताल में भर्ती मैनुद्दीन ने सीधे तौर पर किसी से भी विवाद होने से इंकार किया है। उनका कहना है कि व्यापार, राजनीति को लेकर कई लोग उसके दुश्मन हैं लेकिन हमला करने वालों को वह नहीं पहचानता।
विज्ञापन


पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं मैनुद्दीन
मैनुद्दीन दो बार पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके हैं। इस बार भी वह चुनाव की तैयारी में लगे हैं। चर्चा यह भी है कि पार्षद चुनाव को लेकर ही विवाद में उन्हें से गोली मारी गई है लेकिन इसकी पुष्टि अभी न तो मैनुद्दीन कर पा रहे हैं और न ही पुलिस।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के पास ही पी रहे थे शराब
हमलावर कैंसर अस्पताल के पास ही गुमटी के पीछे शराब पी रहे थे। मैनुद्दीन भी कार लेकर आए थे और वहीं पर रुके थे जिसके बाद वारदात हुई है। पुलिस वहां अंडा व नमकीन बेचने वालों की भी तलाश कर रही है।


सीसीटीवी कैमरे से भी पुलिस को उम्मीद
घटनास्थल से चंद कदम की दूरी पर पेट्रोल पंप और कैंसर अस्पताल भी है। दोनों जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। रात होने से गेट बंद था जिस वजह से पुलिस फुटेज नहीं खंगाल पाई है। सोमवार की सुबह पुलिस दोनों ही जगह के कैमरे की तस्वीर देखकर घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed