{"_id":"59a873c24f1c1b55738b4a88","slug":"61504211906-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को चकमा देकर आरोपी लापता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को चकमा देकर आरोपी लापता
Updated Fri, 01 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज प्रकरण में दर्ज केस के सात आरोपी अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। बुधवार की रात भी पुलिस की अलग-अलग टीमों ने आरोपियों के घर पर दबिश दी लेकिन एक भी आरोपी हाथ नहीं लगा। अब क्राइम ब्रांच और एसटीएफ को भी धरपकड़ में लगाया गया है। अन्य जिलों के पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। खबर है कि कुछ पुलिस वाले सादे वर्दी में गैर जनपद में डेरा भी डाल चुके हैं। इस मामले में एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज का दावा है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।
बुधवार की रात आरोपी चीफ फर्मासिस्ट गजानन जायसवाल और डॉ. कफील खान के घर पुलिस टीम पहुंची थी। पुलिस ने उनके परिजनों को चेतावनी दी कि वे जल्द से जल्द आरोपियों को हाजिर कराकर विवेचना करा दें नहीं तो पुलिस कुर्की की कार्रवाई करेगी। पुलिस टीम बुधवार की रात डॉ. राजीव मिश्रा को साथ लेकर मेडिकल कॉलेज भी गई थी। पुलिस दस्तावेजी साक्ष्य जुटाकर आरोपियों को घेरने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि पुलिस तय कर चुकी है कि यदि जल्द गिरफ्तारी नहीं हो पाई तो फिर आरोपियों को भगौड़ा घोषित कर कुर्की की कार्रवाई की जाए।